Bishakha Kumari Saxena Talks About Uttar Pradesh


मेरा शहर उत्तर प्रदेश

Photo Credit: Bishakha Kumari Saxena

गिरधर की पावन भूमि मथुरा की नगरी है उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश पौराणिक, अध्यात्मिक और सांसकृतिक धरोहर का केंद्रबिन्दु है। इलहाबाद का संगम हो या बनारस का घाट सब मेरे शहर को भारत के नक़्शे पर एक नया आयाम देता है।
मेरे शहर में घूमने के लिए दुनिया का सातवां आश्रर्य आगरा का ताजमहल है। जोकि प्यार का प्रतीक बनकर सबके दिलोंं पर राज करता है, जिसे देखने दूर - दूर से लोग आते हैं।
बुद्ध भगवान की जन्मभूमि और ऐतिहासिक शहर कपिलवस्तु बहुत ही प्रसिद्व है। कन्नौज शहर अपने पर्यटन के लिए जाना जाता है, यहाँ का अनोखा बर्ड सेंचुरी। वृंदावन तो श्री कृष्ण भगवान की लीला और खूबसूरत मंदिरो के कारण बहुत ही प्रसिद्व है, पूरे संसार में। वृंदावन तो कुंज बिहारी जी और राधा जी के प्रेम का अनोखा शहर है, जो भी यहाँ आता हर किसी को प्रेममय और भक्तिमय कर देता है। उत्तर प्रदेश तो अनेक तीर्थस्थलों का संगम है। यहाँ तो हर कोई घूमने को उत्साहित रहता है। राम की जन्मभूमि अयोध्या, जो की एक पावन स्थल है। प्रयागराज जो की सबसे पौराणिक शहर और कुंभ मेला की नगरी मानी जाती है। उत्तर प्रदेश की बात है और उसके राजधानी लखनऊ की बात न हो, जो की नबाबों के नगरी के रूप में प्रसिद्घ है और यहाँ का भूल- भुलैया जो की पूरे संसार का पहला माना जाता है। यह बहुत ही प्राचिन और मुगलों शासित नगरी है। इस तरह कूशीनगर, चित्रकूट, सारनाथ, झांसी बहुत ही धार्मिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से अति महत्वपुर्ण शहरो में से एक है।
तो आपलोग कब आ रहे मेरे शहर उत्तर प्रदेश में, एक बार तो दर्शन किजिये सबकुछ उत्तर प्रदेश में।

Bishakha Kumari Saxena
(Noida, Uttar Pradesh)

Comments

Popular Posts